बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडिया पोस्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, दक्षिण ध्रुव के बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका में खोला तीसरा पोस्ट ऑफिस

इंडिया पोस्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, दक्षिण ध्रुव के बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका में खोला तीसरा पोस्ट ऑफिस

N4N DESK : कई दशक गुजर जाने के बाद भी इंडिया पोस्ट की अहमियत अभी कम नहीं हुई है। भले लोगों ने चिट्ठियाँ लिखना बंद कर दिया है। लेकिन कई सरकारी और गैर सरकारी काम अभी इंडिया पोस्ट के माध्यम से ही किया जाता है। यहीं नहीं अब इंडिया पोस्ट ने बैंकिंग का काम भी शुरू कर दिया है। देश के लगभग हर इलाके में डाक सेवा देखने को मिल जाती है। 

यहीं वजह है की सोशल मीडिया के जमाने में भी डाक विभाग का महत्व कम नहीं हुआ है। इसी कड़ी में इंडिया पोस्ट ने अपने ऐतिहासिक प्रयास के तहत दक्षिणी ध्रुव के पास बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका में अपना तीसरा पोस्ट ऑफिस खोला है। दरअसल  भारत इस बर्फीले, निर्जन इलाके अंटार्कटिका में स्थापित भारत के रिसर्च मिशन में महीनों तक 50-100 वैज्ञानिक काम करते हैं। अंटार्कटिका में भारत के रिसर्च स्टेशन का नाम ‘भारती स्टेशन’ है। 

इसकी शुरुआत वेब लिंक के जरिए महाराष्ट्र सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के. के. शर्मा ने की। के. के. शर्मा के मुताबिक भारत ने अंटार्कटिका में दक्षिण गंगोत्री स्टेशन में अपना पहला पोस्ट ऑफिस खोला था। जबकि दूसरा पोस्ट ऑफिस मैत्री स्टेशन में 1990 में खुला था और अब 5 अप्रैल को तीसरा पोस्ट ऑफिस अंटार्कटिका में खोला गया है। 

तीसरा पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए 5 अप्रैल का दिन ही क्यों चुना गया है। इसके सम्बन्ध में बताया जा रहा है की 5 अप्रैल को नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) का 24वां स्थापना दिवस था। अंटार्कटिका में खुले नए पोस्ट ऑफिस को एक्सपेरिमेंटल तौर पर पिनकोड MH- 1718 दिया गया है। यहाँ से पत्रों को गोवा मुख्य कार्यालय लाया जायेगा और वैज्ञानिकों के परिजनों तक पहुंचाया जायेगा।


 

Suggested News