बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया के सबसे आलसी देशो की सूची में 39वें नंबर पर भारत

दुनिया के सबसे आलसी देशो की सूची में 39वें नंबर पर भारत

NEWS4NATION DESK :  पैदल दूरी तय करने को लेकर कराए गए एक सर्वेक्षण में भारतीय दुनिया के सर्वाधिक आलसी देशों में शुमार है। 46 देशों में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक आलस्य के मामले में भारत 39वें नंबर पर है। 


INDIA-RANKED-NUMBER-39-IN-THE-LIST-OF-THE-MOST-LAZY-COUNTRIES-IN-THE-WORLD2.jpg

भारत में लोग एक दिन में औसतन 4,297 कदम चलते हैं। दरअसल इसकी वजह यह है कि यहां यदि दूरी तय करने के लिए पैदल चलने और कार ड्राइव करने का विकल्प दिया जाए तो ज्यादातर भारतीय कार का विकल्प चुनेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कराए गए इस सर्वे में कई बातें सामने आई हैं। सर्वे के लोगों ने लोगों की वॉकिंग एक्टिविटी का पता लगाने के लिए 46 देशों के करीब 7 लाख लोगों के स्मार्टफोन्स में ट्रैकिंग डिवाइस लगायी। 

INDIA-RANKED-NUMBER-39-IN-THE-LIST-OF-THE-MOST-LAZY-COUNTRIES-IN-THE-WORLD5.jpg

पत्रिका 'जर्नल' में प्रकाशित सर्वे के मुताबिक पैदल चलने के मामले में सबसे बुरी स्थिति इंडोनेशिया की है जहां के लोग सबसे ज्यादा आलसी है। इंडोनेशिया में लोग एक दिन में लोग औसतन 3,513 कदम चलते हैं। जबकि वैश्विक औसत एक दिन का 4,961 पाया गया। वहीं लिस्ट में नीचे के देशों में मलेशिया, इन्डोनेशिया, सउदी अरब शामिल हैं, जहां पर लोग औसतन 3900 कदम चलते हैं। 

INDIA-RANKED-NUMBER-39-IN-THE-LIST-OF-THE-MOST-LAZY-COUNTRIES-IN-THE-WORLD4.jpg

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक भारत में महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम पैदल चलती हैं। भारत में महिलाएं एक दिन में औसतन मुश्किल से 3,684 कदम चलती हैं जबकि पुरुष प्रतिदिन 4,606 कदम चलते हैं। जबकि अमेरिकी लोग एक दिन में औसतन 4,774 कदम चलते हैं। 

INDIA-RANKED-NUMBER-39-IN-THE-LIST-OF-THE-MOST-LAZY-COUNTRIES-IN-THE-WORLD3.jpg

वहीं सबसे कम आलसी की सूची में शामिल टॉप देशों में हॉन्ग कॉन्ग, चीन, यूक्रेन, जापान शामिल हैं। यहां के लोग औसतन 6 हजार कदम चलते हैं। 

Suggested News