बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सवर्ण संगठनों के भारत बंद का बिहार में दिख रहा व्यापक असर, रेल सेवा बाधित, सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप

सवर्ण संगठनों के भारत बंद का बिहार में दिख रहा व्यापक असर, रेल सेवा बाधित, सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप

PATNA : एससी-एसटी संसोधन एक्ट के विरोध में देश के तकरीबन 32 सवर्ण संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया है। सवर्ण संगठनों के इस भारत बंद का बिहार में भी व्यापक असर दिखने को मिल रहा है। सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतर आये है। रेल सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं सड़को पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है। 

सवर्ण संगठनों के इस बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये है। भारत बंद को लेकर निजी स्कूलों ने बच्चों को छुट्टी दे दी है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। 

पटना में कई जगह ट्रेने रोक दी गई है।  वहीं सड़को पर भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शकारियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं जहानाबाद में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने अरवल मोड़ के समीप एनएच-83 और एनएच-110 को जाम कर दिया है। कई वाहनों के टायर से हवा भी निकाले है। 

 

नावादा में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण मोर्चा के भारत बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने कई जगह पर मुख्य सड़कों को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर हंगामा कर रहे हैं। इसके चलते पटना-रांची मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप है। हंगामे के कारण यात्री हलकान हैं और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

Suggested News