बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी लंदन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में होंगी शामिल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी लंदन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में होंगी शामिल

Desk. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसके लिए राष्ट्रपति मुर्मू 17 सितंबर को भारत से लंदन के लिए रवाना होंगी। 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर में एब्बे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार होगा। इसमें राष्ट्रपति मुर्मू भारत की ओर से शामिल होगी। इसके अलावा दो हजार वीआईपी मेहमान शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। ब्रिटेन में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लंदन आएंगे।

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा था। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा। महारानी के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का गत बृहस्पतिवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।

आरएएफ के पश्चिमी लंदन स्थित नार्थहॉल्ट हवाई ठिकाने पर विमान के उतरते ही महारानी के ताबूत को सड़क मार्ग से मध्य लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के लिए ले जाया गया। महाराजा चार्ल्स तृतीय जो मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड की यात्रा पर थे ताबूत की आगवानी करने के लिए पहले ही अपनी पत्नी कैमिला के साथ शाही आवास पर पहुंच चुके थे। ताबूत लंदन पहुंचने और बकिंघम पैलेस भेजे जाने से पहले आरएएफ की तरफ से सलामी गारद दी गई।

Suggested News