बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजपथ पर सेना के शौर्य से बढ़ा भारत का मान, गणतंत्र दिवस पर दिखी बहुरंगी भारत की झलक

राजपथ पर सेना के शौर्य से बढ़ा भारत का मान, गणतंत्र दिवस पर दिखी बहुरंगी भारत की झलक

दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की. इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वार मेमोरियल जाकर वीर शहीदों को श्रधान्जली दी. वहीं राष्ट्रपति का काफिला अपने परम्परागत घुड़सवार सैन्य दस्ते के साथ राष्ट्रपति भवन से निकला और राजपथ से होते हुए लालकिला पंहुचा. 

इस अवसर पर राजपथ पर आकर्षक परेड शुरू हुई जिसमें भारत के सैन्य शौर्य सहित बहुरंगी भारत की झलक दिखी. गणतंत्र दिवस परेड की पहली टुकड़ी में 61 कैवेलरी रही. यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है। वहीं  राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं। परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है। परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है। 

वहीँ परेड में गुजरात की झांकी को 'गुजरात के आदिवासी आंदोलन' की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है।  परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।परेड में गोवा की झांकी 'गोअन विरासत के प्रतीक' पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आज़ाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुति में आजादी के अमृत महोत्सव की आकर्षक झलक दिखी. इस अवसर पर अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में 15 राज्यों की 36 टीमों के 485 नर्तकों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी. 


Suggested News