बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एशियाड में भारत का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन, बॉक्सर अमित के बाद ब्रिज ने दिलाया 15वां गोल्ड

एशियाड में भारत का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन,  बॉक्सर अमित के बाद ब्रिज ने दिलाया 15वां गोल्ड

PATNA : शनिवार को एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत के लिए रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए बॉक्सर अमित पंघल ने 49 किग्रा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन हसनबॉय को हराया। इसके बाद ब्रिज में शिवनाथ सरकार और प्रणववर्धन की पुरुष जोड़ी ने भी सोने का तमगा हासिल किया। 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 67 है। 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।

ब्रिज के मेंस पेयर में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। 60 साल के प्रणब बर्धन और 56 साल के शिवनाथ सरकार ने भारत को रिकॉर्ड 15वां गोल्ड दिलाया। अब एशियाड में स्वर्ण जीतने के मामले में भारत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इससे पहले 18वें एशियाई खेलों के14वें दिन भारत को बॉक्सर अमित पंघल ने 14वां गोल्ड मेडल दिलाया। अमित ने 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनबॉय दुसामातोव को 3-2 मात दी। भारत के खाते में अब तक 67 पदक आ चुके हैं, जो किसी एशियाड में भारत की सर्वाधिक पदक संख्या है। इससे पहले भारत ने 2010 के ग्वांग्झू एशियन गेम्स में 65 मेडल जीते थे।


Suggested News