बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, फ्रांस को छोड़ा पीछे

दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, फ्रांस को छोड़ा पीछे

NEW DELHI : मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विकास के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने ऊंची उड़ान भरी है। फ्रांस को सातवें पायदान पर पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विश्व बैंक के 2017 के अपडेटेड डेटा में इसकी जानकारी दी गई है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण दिखे ठहराव के बाद पिछले साल मैन्युफैक्चरिंग और उपभोक्ता खर्च में आई तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के प्रमुख कारक रहे। एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुनी हो चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि चीन की रफ्तार धीमी पड़ सकती है जिससे भारत एशिया का प्रमुख आर्थिक ताकत के तौर पर उभर सकता है।
INDIA-THE-SIXTH-LARGEST-ECONOMY-IN-THE-WORLD-LEFT-BEHIND-FRANCE2.jpg

 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, इस साल भारत की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है और कर सुधार एवं घरेलू खर्चे के चलते 2019 में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पहुंच सकती है। वहीं, दुनिया की औसत विकास दर के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। इस समय अमेरिका दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था है, उसके बाद चीन, जापान और जर्मनी का नंबर आता है। 

Suggested News