बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया टुडे ग्रुप ने किया सम्मानित, वरीय संपादक ने दिया मोमेंटो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया टुडे ग्रुप ने किया सम्मानित, वरीय संपादक ने दिया मोमेंटो

PATNA : 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् इंडिया टुडे ग्रुप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से वरीय संपादक अमिताभ श्रीवास्तव ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि इंडिया टुडे ग्रुप के स्टेट ऑफ द स्टेट सर्वे 2021 ने बिहार को समग्र रूप से भारत का सबसे इम्प्रूव्ड राज्य घोषित किया है। इस सर्वेक्षण ने बिहार को शिक्षा, अर्थव्यवस्था एवं समावेशी विकास की श्रेणियों में सबसे बेहतर राज्य भी घोषित किया है।

बता दें की आज मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार ‘जनता  के  दरबार  में  मुख्यमंत्री’  कार्यक्रम  में  शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने राज्य के कोने कोने से 153  लोगों  की समस्याओं  को  सुना  और  संबंधित  विभागों  के  अधिकारियों  को  समाधान  के  लिए समुचित  कार्रवाई  के  निर्देश  दिए। आज  ‘जनता  के  दरबार  में  मुख्यमंत्री’  कार्यक्रम  में  सामान्य  प्रशासन  विभाग,  स्वास्थ्य विभाग,  शिक्षा  विभाग,  समाज  कल्याण  विभाग,  पिछड़ा  एवं  अति  पिछड़ा  वर्ग  कल्याण  विभाग, वित्त  विभाग,  अनुसूचित  जाति  एवं  अनुसूचित  जनजाति  कल्याण  विभाग,  अल्पसंख्यक  कल्याण विभाग,  विज्ञान  एवं  प्रावैधिकी  विभाग,  सूचना  प्रावैधिकी  विभाग,  कला  संस्कृति  एवं  युवा  विभाग, श्रम  संसाधन  विभाग  तथा आपदा  प्रबंधन  विभाग  के  मामलों पर  सुनवाई  हुयी।

Suggested News