बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण अफ़्रीका को 7 विकेट से हराकर भारत ने लिया श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई

दक्षिण अफ़्रीका को 7 विकेट से हराकर भारत ने लिया श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई

भारत ने मोहाली में दक्षिण अफ़्रीका को दूसरे टी-20 में 6 गेंद रहते हुए 7 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कप्तान कोहली का फैसला सही साबित हुआ। पहले बालेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।


दक्षिण अफ़्रीका की ओर से कप्तान क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 52(37) रन बनाए। इसके अलावा तेम्बा बवुमा 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 49(43) रन अपनी टीम के लिए जोड़े। टीम इंडिया के लिए दीपक चाहर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर दो विकेट्स झटके। इसके अलावा जडेजा और हार्दिक को एक एक विकेट मिला।


150 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान कोहली अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौक्कों और 3 छक्कों की मदद से 52 गेंदों पर 72 रन जड़े। शिखर धवन ने भी 4 चोक्के और 1 छक्का लगा कर 40(31) रन बनाए।


आपको बता दें की पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।दक्षिण अफ़्रीका की तरफ़ से फेहलुकवायो, शम्सी, फॉर्टुइन को एक एक विकेट मिला। श्रृंखला का अगला मैच 22 सितंबर को बैंगलोर में खेला जाएगा।

Suggested News