बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल गिरने के मामले में भारत ने की कार्रवाई, वायुसेना के तीन अधिकारियों को किया बर्खास्त

पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल गिरने के मामले में भारत ने की कार्रवाई, वायुसेना के तीन अधिकारियों को किया बर्खास्त

Desk. भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की सामी में चले जाने के मामले में भारतीय सेना ने अपने तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इंडियन एयरफोर्स के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस साल 9 मार्च को गलती से ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में फायर हो गया था। इस पर भारत ने अफसोस जाहिर करते हुए पाकिस्तान को जांच का भरोसा दिलाया था।

दरअसल, 9 मार्च 2022 को तकनीकी खामियों की वजह से भारत की ओर से पाकिस्तान में गलती से मिसाइल फायरिंग हो गई थी। पाकिस्तान की सीमा से करीब 124 किलोमीटर अंदर जाकर गिरी थी। हालांकि इसमें किसी तरह का जान माल की क्षति नहीं हुई। इसके बाद भारत ने खेद जताते हुए जांच के आदेश दे दिये। अब मामले में एयरफोर्स के एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर को बर्खास्त कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने लगाया था आरोप

पाकिस्तान ने इस मामले में भारत पर आरोप लगाया था कि नौ मार्च को भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल (फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) फायर किया गया था, जो उसके क्षेत्र में 124 किमी अंदर पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मियां चन्नू के पास गिरी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसुफ ने इस संवेदशनील घटना की जांच की मांग की थी। पाकिस्तान ने इस मामले पर भारत को वैश्विक रूप से घेरने की कोशिश भी की थी। 

भारत ने जताया था खेद

पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने भी खेद जताया था। पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। इसके बाद भारत सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि मिसाइल गलती से फायरिंग हो गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह खेदजनक घटना नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी। वहीं भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसमें एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। 

Suggested News