बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना के खिलाफ भारत ने छेड़ा जंग, जानिए किन किन नेताओं ने बजायी थाली

कोरोना के खिलाफ भारत ने छेड़ा जंग, जानिए किन किन नेताओं ने बजायी थाली

PATNA : भारत में कोरोना के खिलाफ युद्ध का शंखनाद हो चुका है. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है. वहीँ 5 बजे शाम को कोरोना के खिलाफ युद्ध में लगे कोरोना सैनिकों के सम्मान में थाली, घंटा बजाया गया. कहीं कहीं शंख भी बजाया गया. 

बताया जा रहा है की इसका वैज्ञानिक महत्व भी है. थाली और शंख बजाने से वायरस का नाश होता है. आज शाम के 5 बजे पुरे देश में लोगों ने शंख बजाया. लोग अपने अपने बालकनी और छतों पर खड़े होकर बजाते नजर आये. 

बाबा रामदेव ने जहाँ घंटा बजाकर कोरोना के खिलाफ शंखनाद किया. वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी थाली बजाया. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास के गेट पर आकर थाली बजाया. जबकि उनके आवास पर सुरक्षा में लगे कर्मियों ने भी थाली बजाकर कोरोंना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे सैनिकों का उत्साहवर्धन किया. 

उधर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी अपने छत पर थाली बजाते नजर आये. 

जबकि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने आवास पर सपरिवार थाली बजाया. 

उधर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी अपने आवास पर शंख बजाकर कोरोना वीरों का उत्साहवर्द्धन किया.

वहीँ भाजपा सांसद रविकिशन ने भी अपने आवास पर जनता कर्फ्यू में शम्मिल हुए और 5 बजे शंखनाद किया. 

ऐसा ही नजारा नवादा में भी देखने को मिला. 

Suggested News