बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राकेश टिकैत के रेल रोको आंदोलन का भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने किया विरोध, कहा - गलत कामों के लिए नहीं कर सकते हैं समर्थन

राकेश टिकैत के रेल रोको आंदोलन का भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने किया विरोध, कहा - गलत कामों के लिए नहीं कर सकते हैं समर्थन

LUCKNOW : भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा रेल रोको आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की है, लेकिन अब इस आंदोलन के लेकर यूनियन में नाराजगी का दौर शुरू हो गया है।   भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश मुख्य महासचिव तारा सिंह बिष्ट ने घोर निंदा करते हुए विरोध जताया है कि वह किसी भी प्रकार के रेल रोको आंदोलन का समर्थन नहीं करेंगे और अगर भारतीय किसान यूनियन ने ऐसा किया तो वह लोग खुद जिम्मेदार होंगे

 भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने साफ किया है कि व इसका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं करेगा क्योंकि ऐसा करने से और भी लोगों को काफी समस्याएं होंगी जिससे हिंसा जैसी घटनाएं घट सकती हैं और अब तक कि भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत लगातार किसानों को मरवाने का काम कर रहे हैं अगर उनको करना है तो जनता को परेशान ना करके सरकार से लड़ाई लड़े। अगर गलत कामों के लिए राकेश टिकैत किसानों के हित में काम करेंगे तब हम उनका समर्थन कर सकते हैं।

राकेश टिकैत से किया किनारा

यूनियन के महासचिव ने कहा कि अगर इस प्रकार से रेल रोको आंदोलन या और भी किसी प्रकार की आंदोलन चलाएंगे तो उससे हमारा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। जिसका हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु और हम पूरी तरीके से विरोध करते हैं और आने वाले समय में हम किसानों के हित के लिए लड़ते आ रहे हैं और लड़ेंगे।

Suggested News