बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Commonwealth Games में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान से मुकाबला, किसी भी कीमत में हारना नहीं चाहेगी टीम इंडिया

Commonwealth Games  में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान से मुकाबला, किसी भी कीमत में हारना नहीं चाहेगी टीम इंडिया

DESK : बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल का आज तीसरा दिन है और भारत ने अपने पदक जीतने की शुरुआत कर दी है। शनिवार को भारत ने वेटलिफ्टिंग में चार पदक हासिल किए हैं। अब आज भारतीय दल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खास तौर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए। राष्ट्रमंडल खेल में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। भारत के लिए आज का मैच बेहद महत्वपूर्ण है।

पहले मैच में दोंनों को मिली थी हार

इससे पहले भारत को अपने मैच में रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हराया तो वहीं पाकिस्तान को बाराबडोस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम किसी भी स्थिति में पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच को गंवाना नहीं चाहेगी। भारतीय टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक का दावेदार बताया गया है। 

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक और हाईवोल्टेज होता है। ऐसे में इस मैच को लेकर दर्शकों में भी सबसे ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। मैच के ज्यादादर टिकट पहले ही बिक चुके हैं। लोगों को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। मैच आज दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण सोनी टेन पर किया जाएगा।


Suggested News