बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय रेसलर्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरे दिन भी लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पुरुष हॉकी ने फाइनल में बनाई जगह

भारतीय रेसलर्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरे दिन भी लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पुरुष हॉकी ने फाइनल में बनाई जगह

DESK : बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में नौंव दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। जहां रेसलिंग में विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की, वहीं दूसरी तरफ रवि दहिया, और नवीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को देश की पदक तालिका में तीन स्वर्ण जोड़े। दूसरी ओर पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ पुरुष हॉकी में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विनेश की हैट्रिक

राष्ट्रमंडल खेल 2014 और 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने महिला 53 किग्रा फाइनल में श्रीलंका की चमोदया केशानी को चित (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने चमोदया को एकतरफा मुकाबले में पहले टेकडाउन करके चार पॉइंट बनाये और फिर दोनों कंधे जमीन से मिलाकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक पूरी की। 

नवीन ने जीता गोल्ड

नवीन ने भारत को कुश्ती में दिन का तीसरा और कुल छठा स्वर्ण दिलाते हुए पाकस्तिान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 12 स्वर्ण पूरे कर लिये। 

रवि ने जीता सोना

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने आखिरी के समय में उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

हॉकी में एक पदक पक्का

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदर प्रदर्शन जारी रखते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम तीसरी बार किसी कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से मात दी। इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले में हाफ टाइम तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए अभिषेक, मनदीप सिंह और जुगराज ने गोल दागे।

Suggested News