बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित ई-सेमिनार में बोले उद्योग मंत्री, कहा बिहार में उद्योग भी लगायेंगे, रोजगार भी दिलाएंगे

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित ई-सेमिनार में बोले उद्योग मंत्री, कहा बिहार में उद्योग भी लगायेंगे, रोजगार भी दिलाएंगे

PATNA : आज सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में 'हम उद्योग भी लगायेंगे, रोजगार भी दिलायेंगे' पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का संबोधन हुआ। इस ई-सेमिनार में उद्योग मंत्री ने कहा कि दुनिया के शहरों मे बिहार के लोग बौद्धिक माने जाते हैं। बिहार की भूमि इसकी ताकत है। 

उन्होंने कहा की आज बिहार के लोगों का मन हो गया कि हम यहीं काम करेंगे। कोरोना में बिहार लौटने वाले लोगों में 57 प्रतिशत कपड़ा क्षेत्र मे काम करने वाले थे। बिहार कृषि के क्षेत्र में आगे हैं। हम फूट प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगायेंगे। हम मेगा फूड पार्क बना रहे हैं। ईथनॉल के क्षेत्र में हम आगे बढ़े हैं। छः माह में 35 हजार करोड़ का प्रस्ताव आया है। हमने ई-वेहिकल पाँलिसी बनाई है। बियाडा से हमने सिंगर्ल विंडो सिस्टम से जमीन दिया है। 

उन्होंने कहा की भारतमाला परियोजना मे विश्व स्तरीय कार्य हुआ है। यहां उद्योग का नया माहौल बना है। बिहार निर्यात की नीति ला रहा है। हम निर्यात मे भी आगे बढ़ेंगे। आनेवाले दिनों मे उद्योग भी लगायेंगे, रोजगार भी दिलायेंगे। प्रधानमंत्री का आदेश व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम उद्योग के क्षेत्र मे कार्य कर रहे हैं। युवा उद्यमी योजना में सबके सामने आँनलाईन चयन होगा। यह पूर्ण पारदर्शी होगी। इसका लाभ ज्यादातर लोगों को मिलेगा। बिहार न कभी पीछे था, न बिहारी पीछे। मंच संचालन अमृता भूषण ने किया। कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह, प्रवीण राय पटेल, तुफैल कादरी, राजू झा, नौशाद, पंकज सिंह, अमित ठाकुर उपस्थित रहे।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News