बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करारी हार के बाद पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 'चन्नी से बेहतर सिद्धू साबित होते'

करारी हार के बाद पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 'चन्नी से बेहतर सिद्धू साबित होते'

Desk. पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत मिली है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद पंजाब कांग्रेस अंतर्कलह भी सामने आने लगी है। पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू होते तो बदलाव की आंधी रुक सकती थी।

वहीं इसके पहले सिद्धू ने भी कहा था कि पंजाब की जनता ने शानदार फैसला किया है। चिंता की नहीं बल्कि चिंतन की जरूरत है। सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की हार पर एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'अगर नवजोत सिंह सिद्धू को मौका दिया जाता, उनके ऊपर भ्रष्टाचार का इल्जाम नहीं लगता, उनके ऊपर बादलों के साथ सांठगांठ का आरोप नहीं लगता। मैं समझता हूं कि जो बदलाव की आंधी चली है, इस बदलाव को सिद्धू रोक सकते थे। उनका जो चरित्र है, उन्हें यह दो कमियां नहीं है।'

सुनील जाखड़ ने आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर भी कहा कि, 'हमने चाहे बीमारी का आकलन सही कर लिया, लेकिन बीमारी की जो दवाई थी, वो गलत थी। लोग चाहते थे बदलाव। हमने दी बदली। जिस व्यक्ति को आगे लेकर आए, मैं नहीं समझता कि उसको लोगों ने स्वीकार किया।' सुनील जाखड़ ने आगे हरीश रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समस्या के जो सूत्रधार थे उनके साथ उत्तराखंड में जो हश्र हुआ है, वही न्याय है।

बता दें कि कांग्रेस की करारी हार पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे और वह सभी मुख्यमंत्री रह चुके थे, लेकिन अब खुद ही कुएं में गिर गए। इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की जनता को बधाई देते हुए कहा था कि उन्होंने बहुत बढ़िया निर्णय लिया है। मैं पंजाब के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने पंजाब में एक नया ऑप्शन चुना है।

Suggested News