बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घटना की पुलिस को सूचना देना महिला को पड़ा महंगा, बदमाशों ने की जिन्दा जलाने की कोशिश

BIHAR NEWS : घटना की पुलिस को सूचना देना महिला को पड़ा महंगा, बदमाशों ने की जिन्दा जलाने की कोशिश

अरवल. जिले के परासी थाना क्षेत्र के परासी चकिया ग्राम में आग लगी की घटना के महज उनीस दिन हुए थे  कि शनिवार देर रात एक बार फिर से पीड़िता के घर में आग लगा दी गई। अपराधियों ने नए थानेदार को खुला चैलेंज देते हुए एक बार फिर दोबारा से उसी घर को निशाना बनाया है। जिसमें पहले घटना को अंजाम दिया था। 


घटना के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि लगातार एक ही घर को बार-बार निशाना बना रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का इकबाल नहीं दिख रहा है। इस घटना में केस के सूचक को चलाने की कोशिश की गई। हालांकि किसी तरह जान बचाकर सूचक आरती देवी बाहर निकल गई। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मृतका की गोतनी आरती देवी ने बताया कि शनिवार की देर शाम दो अज्ञात लोगों द्वारा मेरे घर में रखे नेवारी में आग लगा दिया गया। 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इधर घटना के बाद पुलिस को फोन पर सूचना देने की कोशिश की गई लेकिन थानेदार ने फोन नहीं उठाया थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी घटना हुई। लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला और पुलिस कोप भाजन का शिकार होना पड़ा। 

पीड़िता ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर भाग निकले। अंधेरा होने की वजह से उसे नहीं देख पाए। आरती देवी के अनुसार  मृतिका के पति आज शाम में पूर्व में हुई अगलगी की घटना को लेकर घर के बाहर बिना किसी के नाम लिए हुए गाली गलौज कर रहे थे। इसी दरमियान इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार परासी थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा सदर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की जांच में जुट गए।

Suggested News