बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंफोसिस के हेड ने यूपीए सरकार पर उठाए सवाल, कहा - मनमोहन सरकार के दौरान भारत में ठप पड़ गई थी आर्थिक गतिविधियां

इंफोसिस के हेड ने यूपीए सरकार पर उठाए सवाल, कहा - मनमोहन सरकार के दौरान भारत में ठप पड़ गई थी आर्थिक गतिविधियां

DESK : आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने पूर्व की यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नारायण मूर्ति ने अफसोस जताया कि मनमोहन सरकार के दौरान कि भारत में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी गई थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने कई जरूरी फैसले समय पर नहीं लिए थे। भारत के आईटी क्षेत्र में इंफोसिस एक बड़ा नाम है। ऐसे में जब कंपनी के संस्थापक नारायणमूर्ति ने सरकार के काम काज पर अगर कुछ कहते हैं तो उसे बहुत गंभीरता से लिया जाता है। 

नारायणमूर्ति ने ये बात IIM अहमदाबाद (IIMA) के छात्रों के साथ एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान मूर्ति ने छात्रों से विश्वास व्यक्त किया कि आज का युवा दिमाग भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन का एक योग्य प्रतियोगी बना सकता है। इंफोसिस के सह संस्थापक नारायणमूर्ति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं लंदन में (2008 और 2012 के बीच) एचएसबीसी के बोर्ड में था। पहले कुछ सालों में जब बोर्डरूम (बैठकों के दौरान) में चीन का दो से तीन बार उल्लेख किया गया, तो भारत का नाम एक बार आता था। उन्होंने कहा कि जब हमने एचएसबीसी (2012 में) छोड़ा, तो बैठकों के दौरान भारत का नाम शायद ही कभी उल्लेख किया गया हो, जबकि चीन का नाम लगभग 30 बार लिया गया।

मनमोहन जी के लिए बहुत सम्मान

मूर्ति ने आगे कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से मुझे नहीं पता कि बाद में (भारत के साथ) क्या हुआ। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एक असाधारण व्यक्ति थे और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। लेकिन, उनके दौर में भारत ठहर गया था। सही निर्णय नहीं लिए जा रहे थे।   

मेक इन इंडिया की तारीफ

 मूर्ति ने कहा कि मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहने के दौरान साल 1991 में लागू किए गए आर्थिक सुधार और मौजूदा भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से देश को (इंटरनेशनल लेवल पर) स्थान हासिल करने में मदद मिली है।

Suggested News