बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की पहल, सार्वजानिक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लिया गया संकल्प

सासाराम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की पहल, सार्वजानिक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लिया गया संकल्प

SASARAM : आज सासाराम के तेतरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल्द से जल्द निर्मल ग्राम तेतरी में महासभा के द्वारा एक सार्वजनिक भवन का निर्माण पूरा करने का संकल्प लिया गया। बता दें कि महासभा के द्वारा तेतरी गांव में एक सार्वजनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जो फिलहाल निर्माणाधीन है। 

इसी उद्देश्य से संगठन से जुड़े बुद्धिजीवियों ने बैठक किया तथा जल्द से जल्द शेष बचे भवन के कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महासभा से जुड़े रमेश पांडे ने बताया कि इस भवन के पूर्ण हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। यहाँ कई तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में आयोजित हो सकेंगे। साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी यह संदेश जाएगा कि महासभा द्वारा कुछ ढांचागत विकास कार्य भी किया गया है। 

रमेश पाण्डेय ने कहा की अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा को निर्मल दुबे ने जमीन उपलब्ध करायी थी। लेकिन अब उनका निधन हो गया है। इसके मद्दनेजर अब महासभा की ओर से इसका निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा की अप्रैल महीने में यहाँ जियर स्वामी का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उसके पहले इस हाल को वृहद् रूप देना है। स्वामी जी द्वारा ही इसका उद्घाटन भी किया जायेगा। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 


Suggested News