बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पहल, 42 रूटों पर चलेंगी 100 नई बसें, जानिए कब से शुरू होगा परिचालन

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पहल, 42 रूटों पर चलेंगी 100 नई बसें, जानिए कब से शुरू होगा परिचालन

PATNA : बिहार के अलग अलग जिलों में जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तक़रीबन 100 नई बसें चलाई जाएगी। बिहार और झारखण्ड के अलग अलग रूटों पर बिहार राज्य परिवहन निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर बसें चलाएगा। बताया जा रहा है की बिहार में 27 रूटों पर 62 बसें चलाई जाएँगी। जबकि बिहार झारखण्ड के बीच 15 रूटों पर 38 बसें चलाने की योजना है। निगम ने इसके लिए विभिन्न एजेंसियों से 30 नवम्बर तक आवेदन माँगा है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगले साल मार्च के बाद नई बसें बिहार और झारखण्ड में चलने लगेगी। 

बताया जा रहा है की बिहार के 27 रूटों में से सबसे अधिक पटना से सीतामढ़ी के बीच 11 बसें चलेंगी। जबकि नवादा से बिहारशरीफ के लिए 8, मधुबनी से पटना के लिए 5, पटना से नवादा और पटना से लहेरियासराय (दरभंगा) के लिए चार-चार बसें चलाई जाएंगी। वहीँ पटना से पूर्णिया, पटना से निर्मली, पटना से दरभंगा, पटना से पाली, पूर्णिया से रूपौली, किशनगंज से टेढ़ागाछ, पटना से अरेराज और मुज्जफरपुर से देवरिया के बीच दो-दो बसें चलाई जाएंगी। साथ ही बेला से पटना, कौआकोल से मुंगेर, चेनारी से पटना, समस्तीपुर से पटना, पूर्णिया से बेगूसराय, घोघरडीहा से पटना, सहरसा से पटना, सुपौल से पटना, परसौनी से पटना, पटना से सासाराम और झंझारपुर से पटना के बीच एक जोड़ी बसें चलाई जाएगी। 

झारखंड के विभिन्न शहरों के बीच चलने वाली बसों में गया से टाटा के लिए 4, गया से बोकारो के लिए 4, गया से रांची के लिए 2, गया से देवघर के लिए 2, गया से धनबाद के लिए 2, हज़ारीबाग से गया के लिए 2, पाली से रांची के लिए 2, नवादा से रांची के लिए 2, पटना से रांची के लिए 4, पटना से टाटा के लिए 4, पटना से देवघर के लिए 2, पटना से दुमका के लिए 2, पटना से हज़ारीबाग के लिए 2, बिहारशरीफ से बोकारो के लिए 2 और पटना से डालटेनगंज के लिए 2 बसें चलाई जाएगी। 

नई बसों के परिचालन से न सिर्फ बिहार के लोगों को फायदा होगा। बल्कि झारखण्ड से बिहार आनेवाले लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। सरकार की इस योजना से बसों में सीटों की उपलब्धता भी अधिक होगी।  


Suggested News