बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस इंस्पेक्टर ने चलती कार में महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल...हो गया गिरफ्तार...

पुलिस इंस्पेक्टर ने चलती कार में महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल...हो गया गिरफ्तार...

N4N DESK: बड़ी खबर हरियाणा के गुरुग्राम  से आ रही है जहां पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बादतीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर गुरुग्राम में सदर थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत रहा है। पीड़िता ने जिंद के महिला पुलिस थाने में रेप की शिकायत की थी। महिला का आरोप लगाई है कि इंस्पेक्टर ने पहले रेप किया उसके बाद वीडियो भी बना लिया ।फिर उनके साथ कई बार शोषण किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 जुलाई को इंस्पेक्टर ने कार में महिला से रेप कर वीडियो बना लिया. वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा और कई बार शोषण किया। महिला का कहना है कि इसके बाद 11 जुलाई को वह अपने घर बुलाया और फिर रेप किया। पीड़ित महिला की उम्र करीब 30 साल है।

 बताया जाता है कि महिला की शादी 2017 में हुई थी..उसके बाद कुछ हीं दिनों में महिला अपने पति से अलग गुड़गांव में रहने लगी और पति के खिलाफ थाना ईस्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Suggested News