बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माउंटेनमैन दशरथ मांझी से प्रेरित होकर बिहार दौरे पर निकले गया के सुनील गुरु, विशेष राज्य के दर्जे के लिए जुटाएंगे समर्थन

माउंटेनमैन दशरथ मांझी से प्रेरित होकर बिहार दौरे पर निकले गया के सुनील गुरु, विशेष राज्य के दर्जे के लिए जुटाएंगे समर्थन

GAYA : गया जिले के वजीरगंज के रहनेवाले सुनील गुरु हाथ में तिरंगा और सिर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाली टोपी पहन कर पूरे राज्य के यात्रा पर निकल गए हैं। सुनील 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 2 करोड़ बिहारियों का हस्ताक्षर करवाकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करेंगे। 

17 जिलों की यात्रा के बाद पहुंचे गया

सुनील कुमार गुरु बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश में यात्रा कर लोगों का समर्थन जुटा रहे हैं। सुनील मोतिहारी, बक्सर, कैमूर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा समेत 17 जिलों की यात्रा करने के बाद गया पहुंचे हैं। एकला चलो के मार्ग पर सुनील ने इस यात्रा की शुरुआत की है। इनका उद्देश्य है 2 करोड़ बिहारियों का हस्ताक्षर करवा कर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य की मांग करना। 

चंपारण से शुरू किया था हस्ताक्षर अभियान

सुनील गुरु ने बताया कि बिहार अत्यंत पिछड़ा राज्य है। यहां के लोग प्रवासी मजदूर बनकर पलायन कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर से बापू की कर्मभूमि से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जो 38 जिला व 534 प्रखंडों में चलेगा और 2 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। 

पूरे बिहार में जारी रहेगी यात्रा

सुनील कहते हैं कि यह यात्रा 2021 में बापू के कर्मभूमि चंपारण से शुरू की गई थी। लेकिन कोरोना के कारण इसे रोक दिया गया था। एक बार फिर पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुण्यतिथि पर अगस्त महीने से इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया यह यात्रा पूरे बिहार में चलाया जाएगा और लोगों को अपने साथ जोड़कर हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। 

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News