बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब के धंधेबाजों को पकड़ने की जगह होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति को बदनाम कर रही है नीतीश सरकार, अधिकारी पढ़े साइंस की किताबें

शराब के धंधेबाजों को पकड़ने की जगह होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति को बदनाम कर रही है नीतीश सरकार, अधिकारी पढ़े साइंस की किताबें

PATNA : बिहार में जिस तरह से शराब पीने से मौते हो रही हैं और लगातार हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है, वह बिहार की नीतीश सरकार की नाकामी को बताती है। उक्त बातें लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। जमुई सांसद ने कहा कि बिहार में हमलोग छोटे थे तो जंगलराज की बात होती थी, हमें समझ में नहीं आता था। इसी जंगलराज का विरोध कर नीतीश कुमार बिहार की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे। आज स्थिति खुद उनके शासन में पूरे बिहार में महाजंगलराज कायम हो गया है। कोई जिला ऐसा नहीं  बचा है,जहां रोज आपराधिक घटनाएं नहीं होती है।

बढ़ते अपराधों को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि वह सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री नहीं है, बल्कि गृह मंत्री भी है। बिहार में होनेवाली हर अपराधिक घटनाओं के लिए उनसे जवाब मांगा जाएगा और उनकी जिम्मेदारी है कि हर नागरिक के सवालों का जवाब दें और उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दे। लेकिन अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हमेशा इससे बचने की कोशिश करते हैं।

पूछा क्यों हैं मुख्यमंत्री

चिराग ने कहा कि बिहार में छपरा में एक के बाद दो घटनाएं हुई। पहले जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की हत्या की गई। फिर अब तीन लोंगो की निर्मण तरीके से पिटाई की गई, जिसमें दो की मौत हो गई। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री इसके बाद भी बढ़ रहे अपराधों को लेकर गंभीर नजर नहीं आते हैं। चौसा में किसानों की पिटाई हुई, पटना में छात्रों की पिटाई हुई, आरा में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई, हर बार मुख्यमंत्री एक ही जवाब देते हैं कि उन्हें कुछ पता हीं नहीं है। मेरा सवाल है कि आखिर वह किस काम के मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें अपने प्रदेश की घटनाओं की जानकारी नहीं होती है।

होम्योपैथ चिकित्सा को बदनाम कर रही सरकार

इस दौरान चिराग ने शराबबंदी के नाम पर सरकार पर होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति को बदनाम करने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि चिकित्सा पद्धति से जुड़ा हर व्यक्ति जानता है कि दवा तैयार करने के लिए थोड़ी मात्रा अल्कोहल का प्रयोग किया जाता है। मैंने भी साइंस में यह बात पढ़ी  है। लेकिन बिहार सरकार और उनके अधिकारी इसे शराब के धंधे से जोड़कर होम्योपैथ चिकित्सों को परेशान  कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। 

चिराग ने कहा कि अपनी विफलता का ठिकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करें मुख्यमंत्री जी, यह आपकी नाकामी है कि आप अपने कानून को धरातल पर नहीं उतार पा रहे हैं। आज बिहार के जेल में बंद लाखों लोग आम और गरीब वर्ग के बिहारी हैं। चिराग ने कहा कि प्राकृतिक पेय ताड़ी और शराब में सरकार को अंतर समझ में नहीं आता है।

Suggested News