बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अस्पताल की जगह झाड़-फूंक पर विश्वास! समय पर नहीं मिला इलाज, सर्पदंश की शिकार बच्ची की हुई मौत

अस्पताल की जगह झाड़-फूंक पर विश्वास! समय पर नहीं मिला इलाज, सर्पदंश की शिकार बच्ची की हुई मौत

NALANDA : चंडी थाना अंतर्गत माढ़ोडीह गांव में बुधवार को सर्पदंश के शिकार किशोरी की झाड़ फूंक के चक्कर में जान चली गई। मृतका 12 वर्षीया रागिनी कुमारी है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी पेशाब करने घर के बगल में गयी थी इसी दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय बिशुनपुर गांव ले जाकर उसका झाड़ फूंक कराने लगे।

ओझा ने परिवार को आश्वस्त किया कि वह उसे ठीक कर देगा। घंटों तक ओझा झाड़ फूंक का पाखंड करता रहा। हालत बिगड़ने परिजन बच्ची को चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य लाएं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । चिकित्सकों की मानें तो समय रहते बच्चे को लाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। 

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि यूडी केश दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गयी है।

Suggested News