बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ध्वज का किया अपमान : पुलिसकर्मियों ने जमीन पर गिराया तिरंगा, झंडे को थामनेवाले खंभे को भी उखाड़ दिया

ध्वज का किया अपमान : पुलिसकर्मियों ने जमीन पर गिराया तिरंगा, झंडे को थामनेवाले खंभे को भी उखाड़ दिया

KHAGDIYA : बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आई है। जहां पुलिसकर्मियों द्वारा ही तिरंगे का भारी अपमान किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों ने झंडोतोलन के कुछ समय बाद ही तिरंगे और उसे थामनेवाले खंभे को उखाड़ दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। तिरंगे के साथ खंभे को उखाड़े जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला जिले के  चौथम के थाना से जुड़ा हुआ है। जहां के थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान  किया है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ,सरैया नवटोलिया में ग्रामीणों के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां तिरंगा फहराने के कुछ समय बाद पहुंची पुलिस ने उस खंभे को ही उखाड़ दिया, जिससे तिरंगा बंधा हुआ था। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

बता दें कि तिरंगा फहराने के बाद सूर्यास्त के बाद ही उतारा जाता है। ऐसा नहीं करना कानूनन गलत माना जाता है। लेकिन यहां कानून के रखवाले ही इसकी धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।

REPORTED BY ANISH

Suggested News