बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

International Conference On Tribal Philosophy का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व सीएम हेमंत ने किया उद्घाटन

International Conference On Tribal Philosophy का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व सीएम हेमंत ने किया उद्घाटन

NEWS4NATION DESK : झारखण्ड में आज International Conference On Tribal Philosophy का शुभांरभ हुआ। 

राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने की। इस कॉन्फ्रेंस में 12 एकेडमिक सत्र होने हैं। हर सत्र में ट्राइबल कल्चर के अलग-अलग आयामों पर विभिन्न विद्वान अपना प्रेजेंटेशन देंगे। 

सम्मेलन के दौरान आदिवासी समुदाय के रहन-सहन, खान-पान, दिनचर्या और कला-संस्कृति समेत अन्य विधाओं पर चर्चा होगी। 

इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन डॉ राम दयाल मुण्डा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया गया है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News