बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया एयरपोर्ट पर दो साल के बाद हुई इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग, थाईलैंड से पहुंचे 173 यात्री

गया एयरपोर्ट पर दो साल के बाद हुई इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग, थाईलैंड से पहुंचे 173 यात्री

GAYA : कोरोना काल में रेल परिचालन के साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगा दी गयी थी। लेकिन कोरोना में कमी आने के साथ ही जहाँ रेल परिचालन पटरी पर आ रहा है। वहीँ उड़ाने भी धीरे धीरे सामान्य हो रही है। इसी कड़ी में गया में दो वर्षो के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय विमान का आगमन हुआ है। इससे यात्रियों के साथ गयावासियों में भी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। 

आज गया एअरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों को थर्मल स्कैनर के जरिए जांच कर सेनेटाईजेशन के बाद प्रवेश दी गई है। विमानपत्तन प्राधिकरण के  निर्देशक बागजित साहा ने बताया कि पूरे दो वर्षो के बाद आज इंटरनेशनल फ्लाइट थाईलैंड से आई है। इसमें पूरे 173 यात्री का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले 13 तारीख को फिर से थाईलैंड से विमान का आगमन होगा।

बताते चलें की बोधगया बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिसकी वजह से इसे ज्ञान की भूमि कहा जाता है। हर साल यहाँ लाखों की तादाद में बौद्ध श्रद्धालू आते हैं। वहीँ गया को मोक्ष की भूमि भी कहा जाता है। जहाँ हर साल लाखों लोग अपने पितरों के लिए तर्पण करने आते हैं। विमान सेवा के फिर से पटरी पर आने के बाद यहाँ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।   

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News