बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को दी बधाई,कहा- नारी शक्ति को मेरा नमन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को दी बधाई,कहा- नारी शक्ति को मेरा नमन

 रांची : पूरी दुनिया में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी महिलाओं को बधाई दी है.  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखण्ड की महिलाओं  को अपनी शुभकामनाएं दी है.

 मुख्यमंत्री ने कहा मैं सभी महिलाओं को नमन करता हूं. नारी के सहयोग से शिक्षा, सुरक्षा, सभ्य एवं प्रगतिशील समाज सुनिश्चित हो सकता है. इनके अदम्य साहस एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों से सशक्त भारत के निर्माण में भूमिका रही है. इन उपलब्धियों और अदम्य साहस ने हर क्षण हमारे हृदय को गौरवान्वित किया है. नारी शक्ति को पुनः मेरा नमन. आईये इनका सम्मान करें.

Suggested News