बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पीएम ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पीएम ने किया योग

NEWS4NATION DESK : दुनिया भर में आज पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवसके मौके पर आज झारखंड रांची में हैं। पीएम मोदी झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग चालीस हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू,सीएम रघुवर दास,केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी  योगाभ्यास कर रहें हैं।

योग शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। 

दुनिया भर में योग के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया के साथी और सोशल मीडिया के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। योग दिवस के लिए झारखंड में आना बहुत सुखद अनुभव है।

योग के दौरान ही बारिश शुरू हो गई हालांकि योगाभ्यास तब भी जारी रहा। 

 

 

 

Suggested News