बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए नीतीश कुमार को निमंत्रण, पूर्णिया पहुंची अलका लांबा ने शुरू की तैयारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए नीतीश कुमार को निमंत्रण, पूर्णिया पहुंची अलका लांबा ने शुरू की तैयारी

PURNIA : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता लगातार पूर्णिया में कैंप कर रही है । इसी कडी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी की नया यात्रा इसी महीने बिहार से होकर गुजरेगी और पूर्णिया में एक बड़ा जनसभा भी होगा । 

बिहार के सात जिलों से गुजरेगी यात्रा

अलका लांबा ने बताया कि बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी। जिसकी शुरूआत किशनगंज, से होगी, इसके बाद अररिया होते हुए पूर्णिया में बडी जनसभा होगी इसके बाद, कटिहार होते हुए मुर्शिदाबाद के लिए रवाना होगी। अलका लांबा ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी चार दिन बिहार में रहेंगे। जिसके पूरे कार्यक्रम के बारे में जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमत विश्वा शर्मा के तानाशाही बयान ने लोकतंत्र को तार तार कर दिया है । इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है, चाहे जेल ही क्यों नही जाना पड़े। वही इंडिया गठबंधन के 50 % सीटों पर बात हो गया है और जल्द ही सभी बचे सीटों पर समझौता जल्द हो जाएगा। उन्होंने असम सीएम के कार्यक्रम रद्द करने को लेकर कहा कि वह डर  गए थे कि प्रदेश की पूरी जनता राहुल गांधी के साथ चली जाएगी।

अलका लांबा ने कहा कि इंडी गठबंधन में सबसे पहले सीटों का बंटवारा बिहार में होगा। नीतीश कुमार ने सभी दलों को एकजुट करने का काम किया है। यहां हर एक सीट पर गठबंधन का एक ही उम्मीदवार होगा और बाकी पार्टियां उनका सहयोग करेंगी। 

नीतीश कुमार को भी दिया यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण

कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने बताया कि इस यात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। हम चाहते हैं कि वह इसका हिस्सा बने। अब नीतीश कुमार इस फैसला लें कि वह राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे या नहीं।

REPORTED BY ANKIT KUMAR JHA

Suggested News