बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IPL Auction 2022 : बिहार के लाल ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने लगायी बोली

IPL Auction 2022 : बिहार के लाल ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने लगायी बोली

Desk. आईपीएल से बिहार के लिए बड़ी खबर आ रही है। बिहार के लाल ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15 करोड़ 25 लाख  की बोली लगायी है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विकेटकीपर के तौर पर इन्होंने अपने स्थान बनाया है।

ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।



ईशान किशन का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है, वह पेशे से बिल्डर है। वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते हैं।

आईपीएल में ईशान किशन ने साल 2016 में पदार्पण किया था। 2016 में उन्होंने गुजरात लॉयन्स के आईपीएल मैच खेला था। 2017 में भी ईशान ने इसी टीम के लिए आईपीएल खेला। 2018 में मुबंई इंडियन इंडियंस ने ईशान को खरीदा। आईपीएल में महज 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने का ईशान के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Suggested News