बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत-नेपाल सीमा से ईरानी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रुप से प्रवेश की कर रहा था कोशिश

भारत-नेपाल सीमा से ईरानी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रुप से प्रवेश की कर रहा था कोशिश

MOTIHARI पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा से एक ईरानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल आव्रजन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार इस शख्स का नाम हामिद अकबरी और यह ईरान का नागरिक बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पिछले ग्यारह वर्षो से यह बौद्ध भिक्षुक के रुप में भारत मे रह रहा था। यह बोधया से भारत-नेपाल मैत्री बस से रक्सौल पहुंचा था और फिर नेपाल गया था। उसके बाद वह अवैध रुप से भारत मे प्रवेश की कोशिश कर रहा था। 

 अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक के पास से ईरानी पासपोर्ट जेड 9624112 बरामद किया गया है। उस पर जारी करने की तिथि 22 जून 2018 और उसकी समाप्ति 22 जून 2023 अंकित है।इतना ही नहीं, उसके पास से यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्‍नर ऑफ रिफ्यूजी (यूएनएचसीआर) का कार्ड भी मिला हैश्‍ जिसका नंबर 305-00089030 जारी करने की तिथि 14 जून 2018 और वैद्यता 13 जून 2020 अंकित है। उस पर लेवल-2 नंबर-20, सोनबोल-2, गली- अमीर कबीर, ब्यूलवर्ड, वारैंन शहर राजाकरन केराज, तेहरान-3173996718 ईरान लिखा है।

गिरफ्तार विदेशी नागरिक से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं। उक्त नागरिक का नेपाल कनेक्शन की तलाश भी की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी अन्य देशों से उसके संपर्क और संबंध की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News