बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इरशाद अली आजाद ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक, कहा भारत के अनमोल रत्न थे प्रणब मुखर्जी

इरशाद अली आजाद ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक, कहा भारत के अनमोल रत्न थे प्रणब मुखर्जी

PATNA :  बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह भारत के अनमोल रत्न एवं नक्षत्र थे। वे एक सम्मानित राजनेता, विद्वान, ज्ञानी, अच्छे अर्थशास्त्री, कुशल वक्ता एवं लोकप्रिय प्रशासक थे। 


आजाद ने कहा है कि उन्होंने कुशल राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक दक्षता का जो उदाहरण पेश किया है वह निसंदेह अनुकरणीय है। उन्होंने लंबे समय तक देश के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाया है और अपनी कार्य कुशलता का प्रमाण दिया। प्रणब मुखर्जी को उनके सरल स्वभाव, समाज सेवा एवं अच्छी राजनीति के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

बता दें देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का आज दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

Suggested News