बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्या सीएम नीतीश ले रहे उपेंद्र कुशवाहा से बदला! धीरे-धीरे तोड़ रहे मनोबल के साथ दिल,बड़े ताम-झाम से पार्टी हुई थी वापसी...

क्या सीएम नीतीश ले रहे उपेंद्र कुशवाहा से बदला! धीरे-धीरे तोड़ रहे मनोबल के साथ दिल,बड़े ताम-झाम से पार्टी हुई थी वापसी...

PATNA : पिछले सप्ताह जब बिहार में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई तो कार्यकर्ताओं को इस बात की निराशा हुई थी कि इसमें न तो राहुल गांधी और न ही पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हुए। लेकिन अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं   का इंतजार खत्म होने जा रहा है। गांधी परिवार के दोनों चिराग बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर पूरा कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है।

बता दें कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है। दूसरा चरण भी शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक होने के बावजूद इसका भरपूर लाभ मिलेगा। फिलहाल, मकर संक्रांति के कारण इसे कुछ दिन के लिए विराम दिया गया है। लेकिन उसके बाद यह यात्रा फिर से आरंभ होगी। दूसरे चरण की यात्रा की खास बात यह होगी कि इसमें खुद प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

फरवरी के पहले सप्ताह आएंगी प्रियंका

बिहार कांग्रेंस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार 16 जनवरी 2023 को खगड़िया जिले से ये यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पटना पहुंचेंगी।

फरवरी के अंत में राहुल गांधी

100 दिन से भी ज्यादा पैदल यात्रा पूरी कर चुके सांसद राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आएंगे। लेकिन उनकी यात्रा प्रियंका गांधी के साथ नहीं होगी। बताया गया कि फरवरी माह के अंत तक इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि यात्रा के समापन तक बिहार में नया कांग्रेस का स्वरूप दिखने लगेगा। उन्होंने ये भी दावा किया कि देश में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में ये यात्रा निर्णायक साबित होगी। राहुल गांधी ने जनता के बीच विश्वास का संचार इस यात्रा से किया है।

Suggested News