बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पुलिस-भू माफिया-आवास बोर्ड का है महागठबंधन? सरकारी जमीन पर कब्जा का बड़ा खेल, ये हैं बड़े भू माफिया.....

पटना में पुलिस-भू माफिया-आवास बोर्ड का है महागठबंधन? सरकारी जमीन पर कब्जा का बड़ा खेल, ये हैं बड़े भू माफिया.....

PATNA: पटना में आवास बोर्ड की जमीन पर पुलिस और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से जबरन कब्जा कर मकान बनाने का खेल सालों से चल रहा है। कई बार कार्रवाई भी हुई और कब्जा कर मकान बनाने वाले लोगों को जेल भी भेजा गया। इसके बाद भी कब्जे का खेल लगातार जारी है। आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण के इस खेल में बड़े-बड़े भू माफिया शामिल हैं, जिनको पुलिस का अपरोक्ष तौर पर संरक्षण मिलता है।

मंगलवार को आवास बोर्ड की जमीन पर एक पुलिसकर्मी ही अवैध निर्माण करा रहा था। हद तो तब हो गई कि पुलिसकर्मी विकास कुमार आवास बोर्ड की जमीन पर एक फ्लोर का अवैध निर्माण करा भी लिया था। इसके बाद भी आवास बोर्ड के अधिकारी या पुलिस की नजर नहीं पड़ी। जब वह दूसरे फ्लोर का निर्माण करा रहा था तब जाकर छापेमारी हुई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  अवैध निर्माण कराने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ राजीव नगर थाने में केस दर्ज किया गया। यह सवाल लगातार उठता रहा है कि राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण के पीछे बड़ा खेल है। जानकारों का कहना है कि इसमें भू माफिया-बोर्ड और पुलिस का महागठबंधन है। तभी तो खुलेआम अवैध निर्माण होता है और जिम्मेदार अफसर मुंह ताकते रहते हैं। जब मामला बढ़ता है तब जाकर छापेमारी कर अवैध निर्माण को रोका जाता है।

23 मई को राजीव नगर थाने के पीछे भू माफियाओं द्वारा गोलीबारी और एक पुलिसकर्मी द्वारा आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण कराने के बाद, एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इस अवैध निर्माण के खेल में कहीं न कहीं आवास बोर्ड के कर्मी और पुलिसवालों की मिलीभगत है? अब पटना पुलिस आरोपी भूमाफियाओं को तलाश रही है। हालांकि अब तक आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने को लेकर गोलीबारी करने के आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। मामले में आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता की तरफ से सुनील सिंह, नीरज सिंह व सर्वेश सिंह, मनीष यादव, शंभू यादव, मनोज गोप, मिथिलेश यादव और नाकत गोप के खिलाफ राजीव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस जमीन कब्जा करने वाले इन आरोपियों के पुराने मामलों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार सुनील सिंह और नीरज सिंह पर आवास बोर्ड की तरफ से कई मामले दर्ज कराए गए थे। अब सिटी एसपी ने इन भू माफियाओं का अपराधिक इतिहास खंगालने का आदेश दिया है। एसपी ने राजीव नगर,शास्त्री नग,र पाटलिपुत्र और दीघा थाने की पुलिस को इन भू माफियाओं पर दर्ज पुराने मामलों की समीक्षा करना करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि 23 मई को राजीव नगर थाना से पीछे कंचनपुरी में भू माफियाओं के दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई थी। इसके पीछे भी आवास बोर्ड की जमीन कब्जा करने का ही मामला था।

Suggested News