बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इश्क में मिला धोखा : प्रेमी की तलाश में बंगलुरू से बिहार पहुंच गई युवती, जानकारी मिलते ही आशिक ने की हत्या करने की कोशिश

इश्क में मिला धोखा : प्रेमी की तलाश में बंगलुरू से बिहार पहुंच गई युवती, जानकारी मिलते ही आशिक ने की हत्या करने की कोशिश

AURANGABAD : कहते है इश्क-मोहब्बत में जाति, मजहब और उम्र नही देखी जाती है, पर अक्सर यहां धोखा हो जाता है। औरंगाबाद के एक युवक ने भी ऐसा ही किया है। पहले तो उसने बंगलोर की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से मोहब्बत किया। फिर चार साल तक लिव इन रिलेशन में रखा। इस दौरान दो बार गर्भपात भी कराया। बाद में धोखे की कहानी दोहरा दी। धोखे के बाद लड़की भटकती हुई औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार आ पहुंची।  इसी दौरान किसी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह युवती अपनी जान बचा कामयाब हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामले में युवती मे बताया कि प्रिंस नाम का युवक उसके साथ बंगलुरु में एक साथ काम करता था। काम करने के दौरान हममें प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों साथ में लिव इन में रहने लगे। लगभग चार साल दोनों पति पत्नी की तरह रहे। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। युवती ने बताया कि संबंध के कारण वह दो बार गर्भवती भी हुई। लेकिन प्रिंस ने यह कहकर गर्भपात करवा दिया कि उसकी इनकम इतनी नहीं है कि बच्चे का पालन कर सके। इस दौरान वह शादी करने की बात से भी टाल मटोल करता रहा। अचानक वह बंगलुरू से वापस बिहार चला आया।  प्रेमिका का आरोप है कि पन्द्रह दिन पहले पता चला कि उसका कथित पति किसी दूसरी लड़की से अपने घर पर शादी करने वाला है। इसकी पुष्टि करने के लिए वह औरंगाबाद आयी तथा पति के घर के मोहल्ला में उसके बारे में पता करने की कोशिश की परन्तु उसे कुछ पता नहीं चल पाया। 

युवक ने करवाया हमला

युवती ने बताया कि तब वह थाना जा रही थी तो एक अनजान लड़के ने टेम्पों पर ही आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए उसपर हमला करना चाहा तो वहां से किसी तरह भागी, सामने व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों को देखकर वहां पहुंची तब सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में पहुंचाया। प्राधिकार के कार्यालय में उसे आते ही लगा कि अब मेरे साथ न्याय होगा। प्राधिकार के सचिव ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और कई निर्देश दिया। सचिव के निर्देश पर औरंगाबाद नगर थाना एवं महिला संरक्षरण पदाधिकारी को प्राधिकार के कार्यालय में बुलाते हुए युवती से आवेदन लेकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। नगर थाना एवं महिला संरक्षण पदाधिकारी आवेदन में लिखित बातों पर कार्रवाई करने के लिए उसे अपने साथ ले गये।

मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

युवती ने बताया कि वह उम्र में उससे बड़ी है, यह बात वह पहले से जानता था, जिसके बाद भी हमारे बीच संबंध बने। अब चार साल में उम्र इतनी नहीं रही कि कहीं और शादी कर सके। युवती ने मांग की है कि प्रिंस उससे शादी करे। अगर वह इससे इनकार करता है उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाए।

Suggested News