बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्यशी के हार बोले मंत्री इसराइल मंसूरी, कहा रनर ही विनर बनता है

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्यशी के हार बोले मंत्री इसराइल मंसूरी, कहा रनर ही विनर बनता है

MUZAFFARPUR : कुढ़नी उपचुनाव में राजद को मिली हार पर सियासी घमासान मचा हुआ है। वही महागठबंधन के नेता  हार पर समीक्षा करने की बात कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ NDA इस जीत को 2024 और 2025 से जोड़कर इस चुनाव को आगे का रास्ता देख रहा है। लेकिन इस कड़ी में महागठबंधन के अलग अलग दल के नेताओं का सूर कुछ और ही ब्या कर रहा है। कोई शराबबंदी को गलत ठहराया रहा है तो कोई शराबबंदी कानून को फ्री करने की मांग कर रहा है तो कोई पुनः विचार करने की मांग कर रहा हैं। 

लेकिन इसी बीच बिहार सरकार में राजद के मंत्री इसराइल मंसूरी ने कुढ़नी चुनाव पर पत्रकारों के सवाल पर कहा की शराबबंदी अच्छी है। समाज हित में शराबबंद रहना चाहिए। कोई भी कानून लाया जाता है तो कुछ अच्छा और कुछ गड़बड़ी भी हो जाता है। शराबबंदी के कारण नहीं व्यक्ति गत गड़बड़ी के कारण हार हुई है। इस कारण का समीक्षा किया जाएगा।

हालाँकि उन्होंने कहा की रनर ही आगे विनर बनता है। इसके साथ ही साथ कहा कि 2024 या 2025 में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वही मंत्री इसराइल मंसूरी ने इशारे ही इशारे में प्रत्याशी पर ही हार का ठीकरा फोड़ दिया है। 

इसके साथ ही मुकेश सहनी ने हार के बाद भी कुढ़नी क्षेत्र में लुड्डू बाटने वाले बात पर पत्रकार ने कहा कि क्या ViP अध्यक्ष मुकेश सहनी महागठबंधन में आएंगे क्या? क्योंकि उन्होंने कहा है कि अगर आना चाहते हैं तो हमलोग सविधान बचाने वाले लोग हैं। आ सकते हैं।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News