बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऐसा भी होता हैः ना मारपीट, ना अनबन, अचानक ही बच्चों को साथ लेकर घर छोड़ गई पत्नी, तलाश में यहां-वहां भटक रहा मुमताज....

ऐसा भी होता हैः ना मारपीट, ना अनबन, अचानक ही बच्चों को साथ लेकर घर छोड़ गई पत्नी, तलाश में यहां-वहां भटक रहा मुमताज....

PATNA: महिलाओं को शुरू से ही सिखाया-पढ़ाया जाता है कि ससुराल ही उनका घर है। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति हो, उन्हें वहां रहना है और हर सुख-दुख में पति का साथ देना है। हालांकि जब पानी सर से ऊपर चला जाता है तब कई बार महिलाएं घर छोड़ने को मजबूर भी हो जाती हैं। मगर क्या हो जब एकाएक कोई महिला बसा-बसाया घर छोड़कर कहीं चली जाए...

ऐसा ही एक मामला पटना जिले से सामने आया है। फुलवारीशरीफ थाना इलाके के नया टोला में किराए के मकान में रह रहे मुमताज नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में हाजीपुर में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे साहिल 12 बरस और सोहेल 8 वर्ष हैं। घर की माली हालत ही नहीं रहने के कारण मुमताज रोजी-रोटी की तलाश में असम कमाने चला गया। देश में लॉकडाउन को लेकर उसके नौकरी पर भी इसका असर पड़ा। असम से अपने बच्चों से मिलने अगस्त महीने में मुमताज घर नया टोला पहुंचा। नया टोला के गयास नगर में मुमताज की पत्नी अपने बहन और बहनोई के साथ रह रही थी। इस बीच अचानक 8 सितंबर को मुमताज की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब मुमताज अपनी पत्नी को ढूंढ पाने में असफल रहा तो फुलवारीशरीफ थाने में अपनी पत्नी के लापता होने का मामला बुधवार को दर्ज कराया है। 

यहां मुमताज का साफ तौर पर कहना है कि उसकी कभी अपनी पत्नी से किसी तरह की अनबन नहीं रही। वह तो सालों से यहां था ही नहीं। बीते माह ही वो घर लौटा और अब सिंतबर में उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई, जिससे हैरानी औऱ भी बढ़ जाती है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Suggested News