बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहत की बात : कोरोना के दूसरी लहर में झारखंड में लगातार दूसरे दिन रहा शून्य रही मरनेवालों की संख्या

राहत की बात : कोरोना के दूसरी लहर में झारखंड में लगातार दूसरे दिन रहा शून्य रही मरनेवालों की संख्या

RANCHI : कोरोना के दूसरी लहर से बुरी तरह से प्रभावित रहे झारखंड के लिए लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर सामने आई है। यहां पिछले 48 घंटे में कोरोना से मरनेवालों की संख्या शून्य रही है। काेराना का संक्रमण भी लगातार घटता जा रहा है। शनिवार काे राज्य में 43,653 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 239 मरीज मिले। संक्रमण दर 0.55 पर पहुंच गई। अब राज्यभर में कुल 3966 एक्टिव मरीज रह गए हैं।

फिलहार यहां हर 100 सैंपल में से 0.55 मरीज मिल रहे हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 प्रतिशत हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। वहीं रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1287 पर पहुंच गई है। शनिवार को 493 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 51 मरीज मिले।

आज झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन

राज्य में शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन है। बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बेवजह घर से निकलने की मनाही है। ऐसे लाेगाें पर कार्रवाई हाेगी। बहुत जरूरी हो, तो ही घर से निकलें। हालांकि रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन यहां से होम डिलीवरी और टेक अवे की ही सुविधा होगी। नेशनल और स्टेट हाइवे के किनारे वाले ढाबे खुले रहेंगे।




Suggested News