बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशेश्वरस्थान आये बिना बिहार के विकास का मूल्यांकन करना गलत : भाकपा माले

कुशेश्वरस्थान आये बिना बिहार के विकास का मूल्यांकन करना गलत : भाकपा माले

DARBHANGA : कुशेश्वरस्थान उप चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम कुशेस्वरस्थान पहुंचे। जहाँ उन्होंने झझरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, युवा नेता संदीप कुमार चौधरी, राजू कर्ण सहित कई लोग शामिल थे।

रैली को संबोधित करते हुए महबूब आलम ने कहा कि आज कुशेश्वरस्थान विधान सभा विकास का दंश झेल रहा है। विकास नाम की कोई चीज नही है। जनता को 16 सालों में नीतीश कुमार की सरकार ने ठगने का काम किया है। भाजपा-जदयू की सरकार ने सिर्फ 16 सालों के विकास का ढिंढोरा पीटा। लेकिन कुशेश्वर स्थान का आज तक विकास नही हुआ। उन्होंने कहा कि आज हम पहली बार यहां आए है। हमे लगा कि सिर्फ हमारा ही एरिया विकास से उपेक्षित है। लेकिन यहां आने के बाद तस्वीर साफ हो गई कि यहां आए बिना बिहार के विकास का मूल्यांकन करना बिल्कुल गलत होगा। 

उन्होंने कुशेश्वर स्थान की जनता से अपील किया कि भाजपा-जदयू सरकार की 16 वर्षों में कुशेश्वर स्थान की जनता का विकास नही हो पाया। इस लिए इस बार भाजपा-जदयू हराओ - राजद जिताओ अभियान को मजबूत करते हुए राजद प्रत्यशी गणेश भारती की जीत सुनिश्चित करनी होगी। 

इस अवसर पर भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि नीतीश कुमार के 16 वर्षों के शासन ने कुशेश्वरस्थान को टापू बना दिया है। कुशेश्वरस्थान में कोई स्कूल नही चल रहा है कोई अस्पताल नही चल रहा है। रेल और रोड लिंक पूरी तरह से यहां नही है। ऊपर से मोदी सरकार की महगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि अभी समय है कि इस उप चुनाव में कुशेश्वरस्थान की जनता भाजपा-जदयू को सबक शिखाने का काम करेगी और राजद प्रत्यशी गणेश भारती को यहां से जिताकर पटना भेजने का काम करेगी। झा ने कहा कि रैली में भाग लेने जा रहे माले कार्यकर्ता को गिरफ्तारी नीतीश सरकार की बेचैनी को दर्शा रही है। माले कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने वाले थाना प्रभारी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News