बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हद है! पत्नी को ही छह दिन तक बनाया बंधक, बंदूक के बट से मारकर किया घायल, की ऐसी फरमाइश हो जाएंगे हैरान

हद है! पत्नी को ही छह दिन तक बनाया बंधक, बंदूक के बट से मारकर किया घायल, की ऐसी फरमाइश हो जाएंगे हैरान

KAUSHAMBI : यूपी के कौशांबी में एक महिला को उसके ही पति ने छह दिन बंधक बना लिया और उसे बंदूक की बट और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। मामले में किसी तरह से महिला अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और जो बातें बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेरोजगारी, फिर भी ससुराल से कर दी बुलेट की मांग
 घटना कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव की है। बताया गया कि चार साल पहले उस्मानपुर तलरी गांव निवासी राम दास ने अपनी बेटी रीना देवी की शादी डहिया गांव के स्वर्गीय अमृत लाल के बेटे राज कुमार से की थी। दोनों का 2 साल का बेटा ऋतिक भी है। राजकुमार मुंबई में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में काम छूटने के कारण वह घर आ गया। लेकिन घर वापस आने के बाद उसने पत्नी पर मायके से बुलेट खरीद कर देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रीना ने पिता की प्राइवेट नौकरी का हवाला देकर उसको समझाने की कोशिश की। इसके बाद से ही राजकुमार का बर्ताव रीना के प्रति बदल गया।बर्ताव बदलने के बाद राजकुमार बात-बात में रीता पर हाथ उठाने लगा। पति का रवैया देख रीता ने हिम्मत कर अपने पिता और भाई को अपना दर्द बताया। इसके बाद पिता ने दामाद को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था। 

छह दिन तक की पिटाई

पीड़िता ने बताया कि कि बीते छह जुलाई को रात ससुराल में वह सभी को खाना खिलाकर बर्तन साफ कर ही रही थी। इसी दौरान पति राजकुमार ने बिना किसी बात के झगड़ा शुरू कर दिया। बुरा भला कहने लगा। जब इसका विरोध किया तो, पति ने बंदूक की बट सहित बेल्ट से जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। वह तब तक पीटता रहा जब तक पत्नी अधमरी नहीं हो गई। इस दौरान वह दर्द से कराहती रही, लेकिन पति ने कोई रहम नहीं दिखाया

पत्नी ने पुलिस को दी पति के खिलाफ तहरीर
 छह दिनों तक पति की प्रताड़ना झेलने के बाद किसी तरह दर्द से कराहती हुए महिला पुलिस थाने पहुंची। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सराय अकिल बीपी त्रिपाठी ने बताया कि, महिला रीना देवी ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान के आधार पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। महिला ने जेठ प्रवीण कुमार व जेठानी सविता पर भी जुल्म में साथ देने का आरोप लगाया। पति व ससुराल पक्ष को थाने बुलाया गया है। 


Suggested News