बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने की परिजनों की जमकर पिटाई

युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने की परिजनों की जमकर पिटाई

SASARAM : युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर जिले में बवाल मच गया। घटना रोहतास जिला  तिलौथू थाना क्षेत्र के बहेरा का बताया जा रहा है। जहाँ एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें लड़की के परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। 

घायलों में एक महिला बिंदा देवी तथा दो पुरूष शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक खेत में काम करने के दौरान युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। युवती ने जब शोर मचाना शुरू किया तो परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन लोगों के साथ भी मारपीट कर दी गई। 

इस पूरे प्रकरण की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जहाँ डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।


सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News