बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पोते के जन्मदिन पर नाच का आयोजन करना डीलर साहब को पड़ा महंगा, हो गये गिरफ्तार

पोते के जन्मदिन पर नाच का आयोजन करना डीलर साहब को पड़ा महंगा, हो गये गिरफ्तार

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले में एक डीलर साहब को अपने पोते के जन्मदिन पर नाच का आयोजन करना महंगा पड़ गया। नाच का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल जिले में सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हुआ। इस विडियो में ऑर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा अश्लील गाने पर चार-पांच डांसर और उसके साथ काफी संख्या में लोग डांस करते नजर आ रहे थे। 

वहीं वायरल विडियो पर लिखा था डीलर साहब के पोते का जन्मदिन पर उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की धज्जियां। 

बताया जा रहा है कि यह विडियो जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत के यमुनापुर गांव की है। जहां डीलर ध्रुव प्रसाद यादव अपने पोते के जन्मदिन के मौके पर इस ऑर्केस्टा का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। 

विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी डीलर को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट


Suggested News