बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह का बड़ा एलान, रेप के आरोपी अरुण यादव और राजबल्लभ यादव की पार्टी में नहीं होगी इंट्री

जगदानंद सिंह का बड़ा एलान, रेप के आरोपी अरुण यादव और राजबल्लभ यादव की पार्टी में नहीं होगी इंट्री

PATNA : राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि रेप के आरोपी संदेश विधायक अरुण यादव और नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव अभी राजद में नहीं है। 

उन्होंने कहा है कि जबतक ये दोनो रेप के आरोप से बड़ी नहीं होते इनकी राजद में इंट्री नहीं होगी। 

बता दें राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और संदेश से वर्तमान विधायक अरुण यादव पर रेप का आरोप है। 

राजबल्लभ यादव पर नालंदा की एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का आरोप है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि राजबल्लभ यादव उसे अपने आवास पर ले जाकर गंदी फिल्म दिखाकर रेप किया करते थे। 

वहीं संदेश विधायक अरुण यादव पर 11 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News