बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा के टिकट पर जगदानंद सिंह ने किया स्पष्ट, उपेंद्र कुशवाहा को बताया अच्छा 'दुश्मन'

राज्यसभा के टिकट पर जगदानंद सिंह ने किया स्पष्ट, उपेंद्र कुशवाहा को बताया अच्छा 'दुश्मन'

पटना. बिहार में पांच सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सियासी दलों में मंथन चल रहा है। इस चुनाव को लेकर राजद संसदीय दल की भी मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक के बाद अटकलें शुरू हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राज्यसभा का टिकट के लिए तेजस्वी पर दवाब बना रहे हैं। इस अटकलें के बीच उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि 'वे बहुत कुछ कर लिये, बहुत जगह गये। अब नई पीढ़ी को करने की जरुरत है।' उन्होंने कहा कि बिहार के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी पर है। हम लोगों का काम है, युवा नेताओं को आगे बढ़ना और पार्टी का मार्गदर्शन करना।

तेजस्वी बिहार का नेता

वहीं उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर कहा कि तेजस्वी 'बिहार के नेता थे, नेता है, और नेता रहेंगे।' उन्होंने कहा कि बिहार की जनात तेजस्वी के नेतृत्व को जानती है। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव के नेतृत्व में बिहार में लोहियावादी समाजवादी विचारधार का व्यापक रूप से बल मिला। इस विचारधार को तेजस्वी बिहार में आगे बढ़ाएंगे। इसी विचारधारा के बल पर बिहार का समग्र विकास हो सकेगा। वहीं उन्होंने राजद संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान दो लिफाफे को लेकर कहा कि इसके बारे में बताएंगे तो लोगों का दिमाग चक्करा जाएगा। उन्होंने कहा कि उस लिफाफे में बिहार का भविष्य था। इस और कभी बात करेंगे।

दुश्मन हो तो उपेंद्र कुशवाहा की तरह

वहीं जगदानंद सिंह ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि दुश्मन हो तो उपेंद्र कुशवाहा की तरह। उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर निशाना साधते हुए आज ही कहा कि लालू परिवार और राजद में राज्यसभा टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। यही राजद के पतन का कारण है। उन्होंने कहा कि आज न कल राजद का नाश होना निश्चित है। उन्होंने राजद संसदीय दल की बैठक में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने पर यह बत कही। इस पर जगदानंद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे दुश्मन हो तो विपक्ष का कल्याण होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा।


Suggested News