बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज भी दिल्ली नहीं पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले...

आज भी दिल्ली नहीं पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले...

NEW DELHI : 9 और 10 अक्तूबर को नई दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और तालकटोरा स्टेडियम में खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनजर पार्टी नेताओं के दिल्ली पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी आज दिल्ली पहुंचे। 


पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने लालू यादव पर सीबीआई द्वारा चार्जसीट किए जाने पर कहा की इसमें कौन सी नई बात है। जब जांच का काम खत्म हो गया। इसके बाद चार्जसीट करेंगे। उन्होंने कहा की बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा का कहीं अता पता नहीं है। 

इसके बाद दो जगहों पर उपचुनाव है। चार्जसीट होना ही था। जब तक संवैधानिक सस्थाओं का दुरूपयोग किया जाता रहेगा। तबतक ऐसे केस होते रहेंगे। इस वाले केस में अभी केवल सीबीआई है। अब ईडी भी आएगी। वह भी जांच करेगी और चार्जसीट करेगी।

उन्होंने कहा की बच्चा बच्चा जानता है की जब तक ये लोग रहेगा। 2024 का चुनाव होगा। तबतक यह ड्रामा चलता रहेगा। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दिल्ली नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा की हमलोग बात करेंगे। सुशील मोदी के राजद में मतभेद के आरोप पर उन्होंने कहा की ये लोग सकारात्मक बात नहीं कर सकते। मुददे पर बात ही नहीं कर सकते। कोई कमी नहीं मिल रहा है। सरकार ठीक ढंग से चल रही है।

नई दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट  

Suggested News