बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह का ऐलान- बिहार में युद्ध शुरू हो चुका है,नीतीश कुमार को बिहार की जनता सबक सीखायेगी

जगदानंद सिंह का ऐलान- बिहार में युद्ध शुरू हो चुका है,नीतीश कुमार को बिहार की जनता सबक सीखायेगी

PATNA: राजद को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पांच विधान पार्षद राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधान पार्षदों का पार्टी की सदस्यता दिलाई।जेडीयू की इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राजद राजद के भीतर खलबली मच गई है।आनन-फानन में राबड़ी देवी के आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई।तेजस्वी यादव,राबड़ी देवी और जगदानंद सिंह के बीच बैठक हुई।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश कुमार पर बड़ा अटैक किया है।जगदानंद सिंह ने कहा कि समुद्र से कुछ पानी निकल जाये तो उससे उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।उसी तरीके से राजद से 5 लोगों के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अपनी कोई पूंजी नहीं है।जनता आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को सबक सीखायेगी।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता रघउवंश प्रसाद नाराज नहीं हैं।वे अभी बीमार चल रहे हैं।हमारी यही कामना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।


Suggested News