बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह के बेटे हुए जदयू में शामिल, तेजस्वी पर हमला बोल कहा- राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गयी है

जगदानंद सिंह के बेटे हुए जदयू में शामिल, तेजस्वी पर हमला बोल कहा- राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गयी है

पटना. राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जदयू की सदस्याती दिलाई। इस दौरान अजीत सिंह ने राजद पर गंभीर आरोप लगये। उन्होंने कहा कि राजद में पैसे पर टिकट बिकता है।

राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह

अजीत सिंह ने राजद और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद आज समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गया है। यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं होता है। यहां चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले पैसे पर टिकाट की खरीद बिक्री होती है। इस दौरान उन्होंने राजद पर जगदानंद सिंह और राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगया।

नीतीश की तारफी

इस दौरान अजीत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे बेहतरीन मॉडल समाजवाद का है। इसका सेबसे सफल उपयोगा बिहार में नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि जदयू ही सभी जाती और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।



Suggested News