बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह ने भाजपा और जदयू के गठबंधन को बताया बेमेल, कहा- सीएम नीतीश को जगाने की कोशिश कर रहा हूं

जगदानंद सिंह ने भाजपा और जदयू के गठबंधन को बताया बेमेल, कहा- सीएम नीतीश को जगाने की कोशिश कर रहा हूं

पटना. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की सीएम नीतीश के प्रति सहानभूति एक बार फिर झलकती हुई दिखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के बारे में कहा कि उनके उपर बिहार के 12 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी है, इसको निभाने के लिए शायद वे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गये हैं। मीडिया द्वारा इस पर सवाल करने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि मैं तो उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा हूं। वे सीएम नीतीश को किस संदर्भ में जगाने की बात कह रहे थे, ये तो उन्होंने खुलासा नहीं किया, लेकिन उनका इशारा राजद से गठबंधन की ओर था।

वहीं उम्र को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा की गयी टिप्पणी पर जगदानंद सिंह ने कहा कि ये अभी नवसीखुएं राजनेता है। इन्हें पता नहीं है कि वीर कुंवर सिंह ने 80 साल की उम्र में देश के पहले स्वतंत्रता आंदोलन कि अलख जगायी थी। मैं उसी क्षेत्र से आता हूं, जरुरत पड़ने पर 80 साल की उम्र में भी सड़कों पर उतरे के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी काम करने में उम्र बाधा नहीं डालती।

वहीं जगदानंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा और जदयू निशाना साधते भी दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू के बीच बेमेल गठबंधन है। उन्होंने दोनों पार्टी पर जनमत की लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि लूट में साथ होते हैं, लेकिन खटपट तब शुरू होती है, जब लूट के बंटवारे का समय आता है। बिहार में भाजपा और जदयू के बीच यही चल रहा है। दोनों में आये दिन मतभेद उभडरकर सामने आ रहा है।

वहीं उन्होंने बिहार को आंतकी राज्य कहने वालों को शर्म आनी चाहिए। इस राज्य के लोगों ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ थी। स्वतंत्रता आंदोलन में कई वीर शहीद हुए हैं। कुछ लोग हर जगह ऐसे किस्म के होते हैं। इसका मतलब पूरे राज्य को एक रंग में रंग देना सही नहीं है। 


Suggested News