बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंद : बंद समर्थकों से झड़प में जहानाबाद ASP घायल

भारत बंद : बंद समर्थकों से झड़प में जहानाबाद ASP घायल

JAHANABAD : सवर्णों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का व्यापक असर बिहार के जहानाबाद में भी देखने को मिला। यहां पर बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान जहानाबाद के एएसपी अभियान संजीव कुमार घायल हो गये। एएसपी अभियान संजीव कुमार को सूचना मिली थी कि घोसी थाना के वेना गांव में बंद समर्थक उत्पात मचा रहे हैं। 

इसी सूचना पर संजीव कुमार वेना गांव पहुंचे और बंद समर्थकों को समझाने की कोशिश की लेकिन तभी उन पर रोड़ेबाजी शुरू हो गयी, जिसमें वह घायल हो गये। घायल एएसपी को आनन-फानन में वहां से निकाला गया और जहानाबाद सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है।  

बता दें कि 6 सितंबर, गुरुवार को एससी-एसटी संशोधन एक्ट के विरोध में देश के तकरीबन 32 सवर्ण संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया है। सवर्ण संगठनों के इस भारत बंद का बिहार में भी व्यापक असर दिखने को मिल रहा है। सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतर आये हैं। रेल सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं सड़क पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है। 


Suggested News